नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – नैनवां शहर निवासी एम.डी. अंसारी को बूंदी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के पद पर मनोनीत किया गया है। राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद ने रकमा संघटन संविधान द्वारा प्रदत धारा 15 क (VI) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए मोइनुद्दीन अंसारी को बून्दी जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। प्रदेशाध्यक्ष अतीक अहमद ने जिलाध्यक्ष से संघटन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।
