नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – नैनवां थाना क्षेत्र के दुगारी गांव में हुई 80 लाख रुपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 6 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त तीन वाहन को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि की पांच दिन पूर्व नैनवां के दुगारी में रात के समय तीन वाहन में सवार होकर आए आरोपी ने घर में उथल पुथल मचा कर 80 लाख रुपए के आभूषण और नगदी चुराई थी। इसके बाद पुलिस ने फरियादी ओम प्रकाश की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। टीम ने मामले में तफ्तीश कर 6 आरोपी को पकड़ कर मामले का खुलासा कर दिया है। हालांकि मामले में नगदी और आभूषण बरामद करने के प्रयास पुलिस कर रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी फरार है। जिनको पकड़ने के लिए टीम तलाश में जुटी हुई है।
