नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड नैनवां द्वारा द्विधारा पथ संचलन निकाला जा रहा है।
खंड संघ चालक नैनवां नाथूलाल निर्मल ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ति के अवसर पर 12 जनवरी 2025 को नैनवां नगर में द्विधारा पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका मार्ग एवं कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा। एकत्रीकरण – 12 बजे दोपहर, बोद्विक वर्ग, 12.45 बजे दोपहर संचलन प्रारम्भ होगा जो रवीन्द्र बाल निकेतन के मैदान से प्रारम्भ होकर बाई पास रोड़ पर चलकर कालबेलिया चोराहा पर दो भागो में विभक्त होगा।
प्रथम संचलन देईपोल चोराहा, अम्बेडकर सर्किल, लोहडी चोहटी, मुख्य बजारा, चारभुजा मन्दिर, दीपक मेडिकल, गढपोल दरवाजा, उनियारा चोराहे पर संगम होगा। वही दूसरी ओर द्वितीय संचलन गांधी पार्क के पीछे वाला रोड से छात्रावास, मास्टर कोलोनी, किसान नगर, PWD वाले मार्ग से प्रथम गली, कीर्ति महाविद्यालय होकर उनियारा चोराहा पर संगम होगा।
