नैनवा ( बाबू लाल शर्मा ) – शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला बूंदी की एक अहम बैठक बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से देर रात्रि तक हुई।ऑनलाइन हुई इस बैठक में जिले भर के करीब 60 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री योगेश शर्मा का पाथेय प्राप्त हुआ। बैठक में सांवलिया सेठ मंडफिया में प्रदेश शैक्षिक अधिवेशन होने पर चर्चा हुई जिसमें अधिक से अधिक भाग लेने के लिए सभी को जिम्मेदारियों दी गई। नैनवा उप शाखा का प्रभारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुगनचंद मीणा को बनाया गया।संघ की मजबूती के लिए सभी साथियों को कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सभाध्यक्ष अनिल सामरिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला मंत्री राकेश गौतम, कोषाध्यक्ष अनीश गुर्जर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुगनचंद मीणा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, जिला महिला मंत्री पूजा कंवर, नैनवा उप शाखा अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री देवराज गुर्जर सहित बूंदी जिले के सभी उप शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री शामिल रही।
