नैनवां ( नीरज गौड़ ) – नगर पालिका कॉंग्रेस बोर्ड के पालिका अध्यक्ष प्रेम बाई व पालिका उपाध्यक्ष के निलंबन के बाद अब पालिका अध्यक्ष के लिए नैनवां में चर्चा का बाजार गर्म है। वर्तमान समय मे नैनवां नगर पालिका में भाजपा के पांच पार्षद ओबीसी में आते है। अब भाजपा सरकार व शीर्ष नेतृत्व किसे नैनवां का प्रथम नागरिक बनने का मौका देता है ये अभी कहना मुश्किल है। आइए जानते है इन सभी संभावित उमीदवारों बारे में कुछ रोचक बातें।
1 सरिता नागर – सरिता नागर नैनवा के मशहूर व्यापारी महेंद्र नागर की पत्नी है। ये वर्तमान समय मे नैनवां नगर पालिका की वार्ड नं 18 से भाजपा पार्षद है। सरिता वर्तमान समय मे पालिका बोर्ड में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आई। हालांकि इससे पहले सरिता भाजपा संघटन में सक्रिय भागीदारी में नजर नही आई व ना ही पार्षद बनने से पूर्व इनकी ओर से कोई जनहित के मुद्दे उठाए गए लेकिन पार्षद बनने के बाद इन्होंने पालिका बोर्ड में अपने वार्ड के मुद्दे उठाए व उनके समाधान का भी भरपूर प्रयास किया। सरिता ने समय समय पर अपने वार्ड के विकास के लिए संघर्ष किया जिससे ये इनके वार्ड में सफल पार्षद मानी जाती है।
2 दिलखुश पॉटर – दिलखुश पॉटर ये नाम नैनवां की आवाम के लिए जाना पहचाना है। ये वर्तमान समय मे नैनवां नगर पालिका के वार्ड नं 21 से भाजपा पार्षद है। दिलखुश लंबे समय से भाजपा व अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय भागीदार रहे व जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते रहे। इनका नैनवां भगवान आदिनाथ जयराज मारवाड़ा महाविद्यालय के सरकारी करवाने के संघर्ष में प्रमुख योगदान रहा। दिलखुश वर्तमान समय मे खेती करते है व शेष समय मे भाजपा व एबीवीपी के कार्यो में जुटे रहते है। दिलखुश पार्षद बनने से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में महाविद्यालय अध्यक्ष रह चुके है व ये अब तक ABVP के तहसील प्रमुख, कॉलेज प्रमुख, SFD जिला संयोजक व ABVP के सहसंयोजक के कार्यभार का कुशलता के साथ निर्वहन कर चुके है।
3 उम्मेद नागर – उम्मेद नागर वर्तमान समय मे नैनवां नगर पालिका की वार्ड नं 22 से भाजपा पार्षद है। उम्मेद नागर पार्षद बनने के बाद नैनवां में एकाएक उभर कर सामने आये। इन्होंने पालिका बोर्ड में कई जनहित के मुद्दे उठाए व नैनवां हित मे कार्य करने का प्रयास किया। उम्मेद नागर अपने वार्ड के विकास के लिए सबसे अग्रिम पंक्तियों में खड़े रहे। उम्मेद नागर पार्षद बनने के बाद गत देहलवाल जी महाराज मेले में मेला संयोजक नियुक्त किये गए। इनकी ओर से अनुभव के अभाव में दुरुस्त मेला व्यवस्था नही करवाई गई व लगातार मेले के कार्यक्रमो व व्यवस्थाओं में आरोपो से घिरे रहे।
4 ओम गुर्जर – ओम गुर्जर वर्तमान समय मे नैनवां नगर पालिका की वार्ड नं 3 से पार्षद है। इन्होंने चुनाव कॉंग्रेस पार्टी के दावेदार के रूप में लड़ा व पार्षद बने। इसके बाद कॉंग्रेस बोर्ड की उदासीनता से ये भाजपा में शामिल हुए व इन्हें एक कार्यक्रम में तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा माला पहनाई गई तभी से इन्हें भाजपा पार्षद माना जा रहा है। ओम गुर्जर एक वकील है व इससे पूर्व ये बार अध्यक्ष भी रह चुके है और तब इस पद पर ये सफलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी क्षमता दिखा चुके है।
5 राजू चौधरी – राजू चौधरी वर्तमान समय मे नैनवां नगर पालिका के वार्ड नं 23 से भाजपा पार्षद है। राजू भाजपा के सक्रिय सदस्य है व इनके द्वारा भाजपा के सभी कार्यक्रम में सहयोग भी किया जाता रहा है। राजू बोर्ड बैठक सहित अन्य जगह अपने वार्ड के विकास के लिए संघर्ष करते रहे है।
कॉंग्रेस के भी बन सकते है पालिका अध्यक्ष – दुसरी ओर कयास यह भी लगाया जा रहा हैं कि कांग्रेस सरकार मे जयपुर नगर निगम ग्रेटर कि महापौर सौम्या गुर्जर को बर्खास्त करने के बाद शील धाभाई को कार्यवाहक महापौर बनाया गया था क्योंकि वहा भाजपा का बहुतमत था। इसलिए भाजपा का कार्यवाहक महापौर 60 दिन के लिए आदेश जारी किया गया लेकिन नैनवां मै भाजपा का बहुमत नही है व कांग्रेस को अभी भी पूर्ण बहुमत प्राप्त है। इस आधार पर कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहिए। अगर कांग्रेस से अध्यक्ष बनता है तो भुपेन्द्र शाहु, गोविंद सैनी, आशा यादव में से पालिका अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं।
