नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – प्रकरण मे पूर्व मे 9 मुल्जिमान को किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन व वृताधिकारी वृत नैनवा राजूलाल मीणा के निकटम सुपरविजन मे कमलेश कुमार
शर्मा पुलिस निरिक्षक थानाधिकारी थाना नैनवा मय जाप्ता द्वारा दुगारी मे घर मे रखे जेवरात व नगदी चोरी के मामले मे 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः- वाक्यात मामला इस प्रकार है कि दिनाक 02.01.2025 को परिवादी ओमप्रकाश आत्मज जयकुमार जाति महाजन निवासी दुगारी थाना नैनवां जिला बून्दी ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेस की दिनाक 01.01.2025 को देर रात 145 बजे मेरे घर पर चोर टेन्ट वाली सीढी लगाकर घर के अन्दर घुसे उसके बाद चेनल गेठ का ताला तोडा उन्होने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की केबले तोडी व अन्दर 2 कमरो के ताले तोडकर उनके अन्दर रखी 2 अलमारीयों के तालो को खोलकर उनमे रखे 65 तोला सोना चोरी कर ले गये जिसमें से 40 तोला तो मेरा स्वयं पुश्तैनी था व बाकी 25 तोला मेरी पुत्री का था साथ ही 20 किलो स्वयं की चादी व 6 किलो दुसरे के अमानत के तौर पर रखी चांदी को चोर चोरी कर ले गये। एंव नकदी 4,50,000/- अक्षरे चार लाख पचास हजार रूपये दिगम्बर जैन मन्दिर दुगारी के जो मेरे पास थे एवं 4,00000/- अक्षरे चार लाख हजार रुपये मेरे स्वंय की नकदी चोर चोरी कर ले गये। उक्त घटना का पता मुझे आवा अपने फोन में कैमरा फाइड करा तो मुझे कैमरा बंद मिले व चोर घर के अन्दर घुसते हुए दिखे उसी समय में वहाँ से गाड़ी में बेटे दुगारी पहुंचे सुबह आज दिनाक 02.01.2025 को घर आकर देखा तो चेनल गेठ का ताला टूटा हुआ था कमरो व आलमारीयो के ताले टूटे हुए मिले चोर सब गहने व नकदी चोरी कर ले गये। रिपोर्ट पर मु.न. 01/2025 धारा 331 (4), 305 बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान कमलेश कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी नैनवां द्वारा प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण में दौराने अनुसंधान :- फुटेज चैक करने पर वारदात में काम में ली गयी संदिग्ध बोलेरो व ईको गाड़ी व मोटरसाईकिल की तथा मुल्जिमान की तलाश हेतु थाना एवं जिला स्तर पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के सभी दिशाओं में कस्बा से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर सीसीटीवी फुटेज चैक किये जाकर संदिग्ध कार के जाने के बारे में पतारसी की गयी। संदिग्ध मार्ग पर लगे प्रत्येक कैमरे चैक किये गये, मार्ग में मिलने वाले ग्रामीणी, रेस्टोरेन्ट, होटल पर उक्त संदिग्ध गाडी के बारे में लोगो से जानकारी हासिल की गयी, तकनीकी साक्ष्य संकलन किये गये। थानाधिकारी थाना नैनवां मय टीम द्वारा आरोपियो को शरण देने वाला व प्रकरण हाजा का माल प्राप्त करने वाले 1 आरोपी को किया गया गिरफ्तार। प्रकरण हाजा मे अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा मुल्जिमानः-सुरेन्द्र पुत्र बद्रीलाल उम्र 21 साल निवासी दूनी थाना दूनी जिला टोक हाल देवली जिला टोक
पुलिस टीम- कमलेश कुमार पु. नि, प्रकाशचन्द हैड कानि. 780, राजेश कानि. 31, रामप्रसाद कानि. 1268, रामेश्वर कानि. 1175, बल्लोसिह कानि. 972, बिना महिला कानि. 165, भागचन्द कानि. चालक 1082
