- प्रकरण मे पूर्व मे 9 मुल्जिमान को किया जा चुका है गिरफ्तार
- बून्दी पुलिस की चोरी नकबजनी की घटनाओं के खिलाफ लगातर कार्यवाही जारी
नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – दुगारी चोरी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। एक और आरोपी शरण देने व माल प्राप्त करने वाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब रहे कि प्रकरण मे पूर्व मे 9 मुल्जिमान को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की चोरी नकबजनी की घटनाओं के खिलाफ लगातर कार्यवाही जारी है।
कमलेश कुमार शर्मा पुलिस निरिक्षक थानाधिकारी थाना ने नैनवा मय जाप्ता द्वारा दुगारी मे घर मे रखे जेवरात व नगदी चोरी के मामले मे 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी थाना नैनवां मय टीम द्वारा आरोपियो को शरण देने वाला व प्रकरण हाजा का माल
प्राप्त करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि उक्त प्रकरण में अमृतलाल पुत्र सुखदेव उम्र 54 साल निवासी मांगली कला थाना हिण्डोली थाना नैनवा जिला बून्दी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्य मे पुलिस टीम के कमलेश कुमार पु. नि, प्रकाशचन्द हैड कानि. 780, राजेश कानि.31, रामप्रसाद कानि. 1268, रामेश्वर कानि. 1175, बल्लोसिह कानि. 972, उर्मिला महिला कानि.1303, भागचन्द कानि. चालक 1082 शामिल रहे।
