नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – बून्दी पुलिस की अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने रविवार को एक धारधार लोहे के चाकु सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही की जानकारी देते हुए नैनवां थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बून्दी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन व वृताधिकारी वृत नैनवा राजूलाल मीणा के निकटम सुपरविजन मे कमलेश कुमार शर्मा पुलिस निरिक्षक थानाधिकारी थाना नैनवा के नेतृत्व मे महानिरिक्षक पुलिस कोटा रैंज कोटा / पुलिस अधीक्षक जिला बून्दी के आदेश की पालना मे दिनांक 11-01-25 से दिनांक 12-01-25 दो द्विसय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत देवलाल ए एस आई मय जाप्ता जिसमे बंशीधर कानि. 929, आरिफ कानि. 993 ने गशत व अवैध कार्य चैकिंग के दौरान अब्दुल रशीद पुत्र गुल्लु खाँ उम्र 40 साल निवासी वार्ड न. 24 नैनवा थाना नैनवा जिला बून्दी राज के कब्जे से अवैध चैकिंग के दौरान एक धारदार लोहे के चाकु सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है जिस पर थाना हाजा पर मु.न. 10/25 धारा 4/25 आर्मस एक्ट मे प्रकरण दर्ज किया जाकर आरोपी से अनुसंधान जारी है ।
