नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – नैनवां उपखंड के दुगारी में हुई चोरी प्रकरण मे पूर्व मे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बून्दी पुलिस की चोरी नकबजनी की घटनाओं के खिलाफ लगातर कार्यवाही जारी है। नैनवां थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा पुलिस निरिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मय जाप्ता द्वारा दुगारी मे घर मे रखे जेवरात व नगदी चोरी के मामले मे एक और आरोपी को आरोपियो को शरण देने वाला व प्रकरण हाजा का माल प्राप्त करने वाले आरोपी अशोक पुत्र रामलाल उम्र 28 साल निवासी मैन मार्केट झालीजी का बराना थाना गेण्डोली जिला बून्दी को गिरफ्तार किया है।
