नैनवा – शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा शाखा प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवपदस्थापित ओमप्रकाश बुनकर को माला और संघटन का उपरना पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। सीबीईओ ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को नई ऊर्जा के साथ संबलन प्रदान करना व प्रत्येक विद्यालय को कार्यालय से सहयोग प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुगनचंद मीणा, जिला उपसभाअध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, नैनवा उपशाखा अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री देवराज गुर्जर, सभाध्यक्ष कन्हैयालाल चोपदार, उप सभाअध्यक्ष रामकेश मीणा, कोषाध्यक्ष नाथूलाल बेरवा, उपाध्यक्ष कालूलाल गुर्जर, जिला वरिष्ठ कार्यकर्ता राजाराम मीणा, प्रबोधक प्रतिनिधि रामपाल मीणा, मिडिया प्रभारी शान मीणा, वाइस प्रिंसिपल प्रतिनिधि मस्तराम मीणा, पंचायत समिति प्रतिनिधि रामधन चौधरी, प्रिंसिपल शिवराज कहार, लोकेश मीणा आदि मौजूद रहे।
