नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – शनिवार को नैनवां थाने में नैनवां थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल सुमन शेखावत द्वारा सुरक्षा सखियो की मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान नैनवां थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने सुरक्षा सखियों को महिलाओं से जुड़े अपराध व उनके नियंत्रण के उपाय बताए, इन मामलों में पुलिस की भूमिका आदि के विषय मे विस्तार से चर्चा की गई।
