नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – श्रीयादे माटिकाला बोर्ड राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा 2024 25 माटी कला कामगारों की जिला स्तर लॉटरी में चयनित 20 कामगारो का नैनवा प्रजापति छात्रावास में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि छितर लाल प्रजापति, जगदीश प्रजापति, भंवर लाल गुड़ादेवजी, उत्सव लाल रहे। श्री यादें माता दक्ष प्रजापति महाराज की तस्वीर पर दीपक जला कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात करी। ट्रेनर डॉ रामचंद्र प्रजापति व 20 कामगारो क़ो संस्थान की और से माल्यार्पण कर श्री यादें माँ की तस्वीर भेट की। जिनमे विभिन्न प्रकार के मिट्टी के प्रोडक्ट बनाना सिखाया गया इस दौरान रोनित प्रजापति, दीपक प्रजापति, कमल कुमार, सचिव कजोड़ कुम्हार, कोषाध्यक्ष नर्रोतम प्रजापति सहित अन्य समाज बंदु उपस्थिति रहे संचालन प्रवक्ता प्रेमराज पोटर ने किया।
रविवार क़ो दक्ष प्रजापति समाज छात्रवास मे सुबह 11बजे चोखला के समाज बन्दुओं की बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमे सम्मेलन व जयंती की व्यवस्थाओ व मुख्य झंडे,मुख्य कलश, घोड़ी, हाथी सहित अन्य बोलीयों क़ो अंतिम रूप मे छोड़ना प्रस्तावित है।
