नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – एमएसपी गारंटी कानून को लेकर सोमवार को किसान महापंचायत के कार्यकारणी की बैठक आहूत की गई। कार्यकारणी में सभी पदाधिकारियो ने किसानो की फसल का उचित दाम मिले। प्रदेश सरकार द्वारा बजट सत्र में प्रदेश के किसानो को एमएसपी गारंटी कानून की सौगात मिले। सरकार का ध्यानकार्षण को लेकर 29 जनवरी को किसान महापंचायत के प्रदेशव्यापी गांव बंद किया जाने के आव्हान पर बून्दी जिले में सभी किसानो से स्वतः अपने अपने उत्पाद जैसे सब्जिया, दूध को शहर या कस्बे में नहीं लेकर आये। इस पर सभी पदाधिकारियो ने विचार विमर्श किया गया।
बून्दी जिला प्रभारी नियुक्त- जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष तुलसीराम सैनी ने किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह की सहमति से गुढ़ानाथावत निवासी बिरधीलाल छानवाल को बून्दी जिला प्रभारी नियुक्त करके शीघ्र ही कार्यकारणी का विस्तार किया जाने एंव 29 जनवरी को गांव बंद आन्दोलन में अपनी टीम का सार्थक प्रयास किया जाने का निर्देश दिया गया है।
फोटो-1 बिरधीलाल छानवाल
