नैनवां – पूरे राजस्थान में पटवारसंघ की ओर से धरने व विरोध प्रदर्शन दिए जा रहे है। पटवारसंघ की ओर से जारी धरने को आज कुल 16 दिन हो गए है ऐसे में राजस्थान सरकार की ओर से वार्तालाप सफल नही हो पाया है जिससे नाराज पटवारियों ने सरकार को सीधेतौर पर जयपुर आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को पटवार संघ शाखा नैनवा की ओर से मुख्यमंत्री मुख्य शासन सचिव के नाम अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया है जिसमे पतवार संघ ने साफ जाहिर किया है कि अगर पटवारसंघ की अगर मांगे नहीं मानी गई तो 5 फरवरी 2025 से राजस्थान के सम्पूर्ण पटवारी राजस्थान की राजधानी जयपुर की सड़कों पर होंगे व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी। यह जानकारी नैनवां अध्यक्ष घनश्याम कहार ने दी।
वर्तमान समय मे इस हड़ताल से जो राजस्थान सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजना खाद्य सुरक्षा चालू की गई है उसमें हस्ताक्षर नहीं होने से किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। पीएम किसान योजना पीएम आवास योजना ऑनलाइन गिरदावरी नामांकन जाति प्रमाण पत्र एक काम प्रभावित हो रहे हैं ऐसे में राज्यसरकर की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम व्यक्ति तक नही पहुंच सकता इसी लिए सरकार को समय अनुसार प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
