नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय नैनवा में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन, जनप्रतिनिधि महेंद्र नागर, सुरेंद्र नागर, बीसीएमओ डॉ एल.पी.नगर. पीएमओ डॉ.कृष्ण कुमार एवं डॉ. एस.एल.मीणा द्वारा किया गया। शिविर में कुल 1184 लाभार्थियों को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मल्टीस्पेशलिटी सेवाएं प्रदान की गई एवं निःशुल्क जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
शिविर में टी.बी.फिजिशियन डॉ जया चौधरी, फिजिशियन डॉ शुभेंदुदत्त, सर्जन डॉ अनिल सैनी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ मोबीन, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित पहाड़िया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ लतीफ, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ मो. जावेद, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. रघुवीर मीणा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज शर्मा एवं डॉ घनश्याम अग्रवाल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र मीणा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ कृष्ण कुमार ,आयुष डॉ मुकेश जैन एवं डॉ शेलू मीणा, द्वारा सेवाएं दी गई।शिविर में 28 गर्भवती महिलाओं की ए एन सी जांच की गई।
शिविर में 30 वर्ष आयु से ऊपर के 330 व्यक्तियों की एन सी डी कार्यक्रम के तहत बी पी, शुगर व कैंसर की जांच की गई। जिसमें शुगर के 38 एवं बी पी के 50 मरीज पॉजिटिव पाए गए जिन्हें निःशुल्क दवा दी गई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 49 मरीजों की आंखों की जांच कर 15 को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। शिविर में आयुष चिकित्सक द्वारा 51 रोगियों का उच्चार किया गया। शिविर में 50 टी बी के संभावित मरीजों का सप्तम फोर एएफबी की जांच की गई। शिविर में सीमित परिवार के प्रति जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार किया गया तथा आवश्यक परिवार कल्याण के साधनों का वितरण किया गया। शिविर में कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार / कुष्ठ रोग की पहचान/ दंत रोगों की स्क्रीन एवं उपचार किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर में टेली कंसल्टेशन के माध्यम से 15 रोगियों को विशेषज्ञ सेवाएं दी गई। शिविर में 51 रोगियों की आभा आई डी एवं आयुष्मान कार्ड की ईकेवाईसी की गई एवं कार्ड वितरण किया गया। शिविर में ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांवों में एंटी लार्वल एक्टिविटी की गई।
शिविर में जगदीश नागर, राजेश स्वामी, योगेंद्र महावर, संजय मीणा नर्सिंग ऑफिसर, शुभम साहू, सत्येंद्र दुबे, शिवदयाल, दीपक मीणा, उम्मीद नागर ज्योति कंडेरा द्वारा सहयोग किया गया।
