नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – राजस्थान पेंशनर्स मंच उप शाखा ने सामाजिक सरोकार के तहत सर्दी से बचाव के लिए उप शाखा के पदाधिकारी के सहयोग से जरूर मंद विद्यार्थियों को ठंड के मौसम में खुद के बचाव के लिए जर्सिया वितरित किए गए। पेंशनर्स मंच के ब्लॉक अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी ने बताया की राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुवतपुरा में 32 , राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 18 भवानी नगर में 54 , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरुणा में 105 तथा मोहिन क्लासेस मदरसा में 15 निर्धन विद्यार्थियों को जर्सिया वितरित की गई। इस कार्यक्रम में रामनारायण भूषण, रामसागर पहाड़िया तथा हाजी सत्तार अली उपस्थित रहे। जर्सीबांटने से विद्यार्थियों के केचेहरे खिल उठे।
