नैनवां ( बाबू लाल शर्मा ) – रकमा जिलाध्यक्ष एम.डी.अंसारी की अध्यक्षता मे नैनवां ब्लॉक की बैठक मदीना मस्जिद बस स्टैण्ड नैनवां मे आयोजित की। बैठक मे उपस्थित सूफी शराफत अली से. नि. प्राचार्य, सैय्यद सत्तार अली से.नि.अध्यापक, हाजी बाबू मोहम्मद मंसूरी, अब्दुल करीम मंसूरी JVVNL, इब्राहीम भाई हैण्डपम्प मिस्त्री आदि ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एम.डी.अंसारी का फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूफी शराफत अली ने उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए फख्र की बात है कि रकमा जिलाध्यक्ष हमारे नैनवां से ही है।
इसके उपरान्त राज. अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन की नैनवां ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें सर्व सम्मति से नैनवां ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कमालुद्दीन अशरफी को ब्लॉक अध्यक्ष की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूफी शराफत अली ने घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी सैय्यद सत्तार अली व जिलाध्यक्ष एम.डी.अंसारी ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष का माला पहनाकर इस्तकबाल किया।
बैठक मे अनवर हुसैन से.नि. एग्रीकल्चर सुपरवाइजर, अब्दुल वहीद, अब्दुल सलाम अंसारी, नदीम मुगल, इकरामुद्दीन, आरीफ खान, जाकीर मंसूरी, इमरान हुसैन, आमीन खान, अजीज भाई, बाबू मंसूरी, सैय्यद सत्तार अली, सूफी शराफत अली इब्राहीम खान, अब्दुल करीम मंसूरी आदि मौजूद थे।
