दूनी/टोंक(हरि शंकर माली) – शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को पूरे प्रदेश में एक समय में एक साथ सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस आयोजन का एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाया गया। तहसील सहित जिले भर की सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को एक समय मे एक साथ सूर्य नमस्कार कराया गया। राजस्थान सरकार के आदेशानुसार समस्त सरकारी गैर सरकारी विघालयो मे सूर्य सप्तमी सूर्य नमस्कार मनाया गया ।
इसी क्रम मे शिव पब्लिक शिक्षा समिति सरोली मे हजारो विघार्थियो ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार मंत्र उच्चारण के साथ किया ऋषिपाल गुर्जर के निर्देशन मे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हजारो विघार्थी, सैकडो शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। निदेशक डॉ शिवजीलाल चौधरी ने विघार्थियो को सूर्य नमस्कार का महत्व समझाया एवं कहा कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ क्रिया है। इस अवसर प्रबंधक पवन माहेश्वरी, प्राचार्य गोविन्द नारायण शर्मा, प्राचार्या शंकुतला जैन, प्रधाचार्य घासीलाल बलाई प्रधानाध्यापक भवंरलाल गुर्जर समस्त शिक्षक व शिक्षिकाए उपस्थित रहे एवं सूर्य नमस्कार मंत्र का उच्च स्वर मे सामूहिक रूप से उच्चारण किया।
