दूनी/टोंक(हरि शंकर माली) – महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर से संबंद्धता प्राप्त शिव महाविद्यालय सरोली में एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर भौतिक विज्ञान के परीक्षा परिणाम मैं प्रथम स्थान पर शिवानी मीना ने 81.25 प्रतिशत प्राप्त किया वहीं पर अजीत सिंह ने 80.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया विजय लक्ष्मी बैरवा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशुतोष पराशर 79.25 प्रतिशत प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया तथा महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर शिव शिक्षा समिति, सरोली के निदेशक डॉक्टर शिवजी लाल चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को मुंह मीठा करवा कर शुभकामना दी।
प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी और कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर शकुंतला जैन विद्यार्थियों को तिलक, माला, दुपट्टा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही प्रबन्ध निदेशक माहेश्वरी ने जानकारी दी कि सत्र 2025- 26 में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं जिसने भी अभी तक प्रवेश नहीं लिया है वह शीघ्र ही महाविद्यालय आकर अपना प्रवेश ले। बीए, बीएससी, एम ए, एमएससी इन सभी में सीट सीमित है। एमए भूगोल, हिंदी ,और इतिहास तथा एमएससी में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, और प्राणी विज्ञान इन सभी में सीटे सीमित है।
