दूनी/टोंक (हरि शंकर माली) – अखिल भारतीय कुशवाह सैनी महासभा इकाई राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गजानन्द सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर मेहता की अनुमति से एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से दूनी निवासी हरिशंकर माली को कुशवाह सैनी महासभा दूनी का तहसील मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सैनी का यह मनोनय उनके संघर्षशील, कड़ी मेहनत ईमानदारी, जिम्मेदारी, त्याग, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता समाज के प्रति संवेदनशीलता के कारण बनाया गया है।हरिशंकर माली को सैनी महासभा दूनी का तहसील मीडिया प्रभारी नियुक्त करने पर मिलने वालों व समाज के लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
