नैनवां – बून्दी पलिस की अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने गुरुवार को अवैध देशी शराब के 48 पव्वे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा पुलिस निरिक्षक नैनवा ने जानकारी देते हुए बताया कि ल पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन व वृताधिकारी वृत नैनवा राजूलाल मीणा के निकटम सुपरविजन में अवैध शराब कारोबर के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पर कमलेश कुमार शर्मा पुलिस निरिक्षक थानाधिकारी थाना नैनवा जिला बून्दी के नेत्तृव मे मय पुलिस जाप्ते ने गशत व अवैध कार्य चैकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 48 पव्वे सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है व महेन्द्र कुमार मीणा पुत्र गणेश उम्र 28 साल निवासी भवानीपुरा थाना नैनवा जिला बून्दी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम में कमलेश कुमार शर्मा पु. नि, थानाधिकारी थाना नैनवा, सूरजमल हैड कानि. 97 मय जाप्ता, गीताराम कानि. 521, हरिराम कानि. 26 शामिल रहे व मुख्य भूमिका निभाई।
