नैनवां – बून्दी पलिस की अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने गुरुवार को अवैध धारधार लोहे का चाकु सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नैनवां थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा पुलिस निरिक्षक थानाधिकारी थाना नैनवा ने बताया कि मय पुलिस जाप्ते गशत व अवैध कार्य चैकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध धारधार लोहे का चाकु धारदार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है । पुलिस टीम में कार्यवाही में कमलेश कुमार शर्मा पु. नि, थानाधिकारी थाना नैनवा, देवलाल स.उ.नि. मय हमराही जाप्ता, बल्लोसिहं कानि. 972, आरीफ कानि. 993 शामिल रहे।
