नैनवां – बूंदी पुलिस अब अवैध बजरी परिवहन पर लगाम लगाने के लिए एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। नैनवां थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुवे 2 ट्रेक्टर मय ट्रोली जप्त किये है।
नैनवां थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व मे अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही की गई है। गशत व अवैध कार्य चैकिंग के दौरान अवैध बजरी परिवहन करते हुवे 2 ट्रेक्टर ट्रोली को जप्त किया गया। वापसी थाने पर दोनो ट्रेक्टर ट्रोली को सुरक्षार्थ थाना परिसर मे खडा किया तथा माईनिंग विभाग को को सुचित किया गया व अग्रीम कार्यवाही जारी है । इस कार्यवाही में कमलेश कुमार पु. नि थानाधिकारी थाना नैनवा, आरिफ कानि. 993, रामेश्वर कानि. 1175 शामिल रहे।
