नैनवां – शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुवानिया के विद्यालय परिसर में मंदिर बनाकर सरस्वती माता की उसमें प्राण प्रतिष्ठा की गई और उसके बाद विद्यालय में वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह ओर कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान व सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप मीणा, अध्यक्षता उप सरपंच मांगीलाल नागर, विशिष्ट अतिथि शिक्षा विभाग के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल, संदर्भ व्यक्ति शांतिलाल नागर, लक्ष्मण माली, सुंथली प्राचार्य राजेश्वरी देवी, पांडुला प्रधानाचार्य हेमराज निराला रहे। इस अवसर पर सरस्वती माता के मंदिर की स्थापना में सहयोग देने वाले भामाशाह पूर्व अध्यापक रमेशचंद शर्मा, गजेन्द्र सिंह, रामदेव नागर, पूर्व सहायक कर्मचारी रामबाबू साहू ओर विद्यालय में पहली बार नवाचार करते हुए विद्यालय के समस्त बच्चों को कृष्ण भोग के रूप में भोजन करवाने वाले गांव के 4 भामाशाहों कन्हैयालाल, गोपाल, महावीर, रामभज्जा नागर को ओर विद्यालय में योगदान देने वाले भामाशाहो को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि द्वारा विद्यालय के प्रार्थना स्थल में इंटरलॉकिंग करवाने की घोषणा की जिसपर प्राचार्य कमल कुमार मरमिट ने उनका आभार व्यक्त किया। प्राचार्य प्रभुलाल नोगिया द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ओर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन रामप्रसाद सैनी द्वारा किया गया ओर इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा। उक्त जानकारी जिनेंद्र जैन द्वारा दी गई।
