नैनवां – बुधवार को नैनवां नगर पालिका बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। सदन की कार्यवाही से पूर्व ही पूर्व पालिका अध्यक्ष की जांच का मामला पार्षद रजनीश शर्मा ने उठाया जिसपर सदन के पार्षद राजू चौधरी सहित सभी पार्षदों ने समर्थन दिया। इसके बाद पालिका कॉंग्रेस बोर्ड पर तंज कसते हुए नैनवां की समस्या से परिचय करवाते हुए पार्षद दिलखुश पॉटर ने पट्टो से संबंधित जानकारी चाही गई जिसपर सदन ने समर्थन दिखाई दिया। उन्होंने मांग की की भृष्ट ठेकेदारों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट किया जाए। पीएम आवास योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच व पात्रता रखने वालों को लाभ दिलवाने की मांग की। उन्होंने लाइट से जुड़ी समस्याओं पर ठोस कदम उठाने का प्रस्ताव रखा।
कॉंग्रेस पार्षदों की ओर से पार्षद नबील अंसारी ने नवीन पालिका अध्यक्ष को बधाई देकर बताया कि पालिका अध्यक्ष बनाया गया जो गलत है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का पालिका अध्यक्ष नियुक्त करना गलत है। पालिका अध्यक्ष का चुनाव बहुमत के आधार पर होना चाहिए जो अभी भी कॉंग्रेस के पास है। उन्होंने घुमंतू जाती को पट्टे जारी करने का व मर्त मवेशियों को समय से उठाने के मामले से सदन को अवगत करवाया।
इसके बाद पार्षद ओम प्रकाश गुर्जर ने पूव पालिका बोर्ड के बारे में जानकारी सदन को देते हुए नैनवां पालिका में हुआ भ्र्ष्टाचार का नंगा नाच होना बताया। उन्होंने सदन को बताया कि भ्र्ष्टाचार का हिस्सा नही बनने के लिए की भाजपा जॉइन की है। पूर्व पालिका अध्यक्ष के बेटे की बहू के पट्टे व मैरिज गार्डन पर सक्षम कार्यवाही की मांग की। उन्होंने पूर्व पालिका बोर्ड के कार्यो पर आरोप लगाते हुए 553 पट्टे जो जमीन पर अभी खाली ही पड़े है उन्हें जांच कर निरस्त किये जाने की मांग की। बड़े तालाब का नाला जल्दी बनवाने व देहलवाल जी महाराज के मेले का पेमेंट किये जाने की मांग की।
पार्षद सलीम ने सफाई निरीक्षक बदलने की मांग उठाते हुए इस कार्य को किसी एलडीसी स्तर के कर्मचारी से करवाने की मांग की जिसपर सदन एक मत दिखाई दिया।
बैठक के दौरान एक रोचक बात सामने आई जहां दो बार चाय नाश्ते वापस ये कहकर सभी पार्षदों ने लोटा दिए कि हम इस बार सदन में कार्य करने के लिए आये है, समय कम है इसे व्यर्थ नही किया जाएगा।
पार्षद अमृत लाल मीणा ने स्टेडियम की चारदीवारी का काम शुरू करवाने, कचरे की गाड़ियां समय पर वार्डो में पहुंचने, नए टिपर मंगवा कर जल्द समस्या निस्तारण करने, बस स्टैंड के शौचालय के सुधार की मांग सदन के सामने रखी।
पार्षद रजनीश शर्मा ने ट्रांसफर हो चुके पालिका कर्मचारियों को तुरंत रिलीव नही करने का उठाया मामला व मांग की जिन कर्मचारियों के ट्रांसफर हो चुके है उन्हें तुरंत रिलीव कर भेज दिया जाए।
पार्षद वीणा पांडे ने उनके वार्ड में हालही में हुए अतिक्रमण का मामला उठाया जिसपर ईओ ने बैठक की बाद हटवाने की घोषणा की।
इसके बाद पालिका के शेष सत्र के बजट का अनुमोदन किया गया जिसमें 2025-26 के लिए 43 करोड़ 11 लाख बजट सदन में पारित किया गया जिसमें नगरीय क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य तालाब का सौंदर्य करण, स्ट्रीट लाइट, चौराहा का सौंदर्य करण, नाला नाली सड़क इत्यादि, बस स्टैंड विकास कार्य, उद्यान विकास कार्य मेला ग्राउंड विकास कार्य इत्यादि के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा घोषणा अनुसार 10 करोड़ के प्रस्ताव पारित कराए गए एवं प्रत्येक वार्ड में कार्य हेतु 5 करोड़ 24 लाख रुपए का प्रस्ताव रखा गया।
