बूंदी ( इंसाफ अली ) – नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजेआई) से संबद्ध राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित व प्रमाणिक पत्रकार संगठन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बूंदी जिला ईकाई की बैठक आज शहर के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक मे पत्रकार हितो और वर्तमान हालातो पर गहन चर्चा की गई। जिसमें जार जिला बूंदी ईकाई की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा, प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक, संगठन महासचिव भंवर सिंह कछवाहा के निर्देश अनुसार जिला चुनाव संयोजक महेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से पुनः कलीमुद्दीन अंसारी को बूंदी जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अंसारी ने अपनी नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी प्रदान कि गई जिसमे नैनवां उपखंड अध्यक्ष नीरज गौड़ को नियुक्त किया गया है। गौड़ को 15 दिवस में अपनी उपखंड कार्यकारिणी का गठन कर सुचित करने के निर्देश जारी किये है।
