नैनवां ( नीरज गौड़ ) – नैनवां हिंडोली विधायक चांदना ने तीन मूर्ति धाम के लिए 10 लाख की अनुशंसा की है। प्राप्त जानकारी अनुसार हिंडोली नैनवां विधायक और पूर्व खेल मंत्री ने तीन मूर्ति धाम के लिए 10 लाख का सामुदायिक भवन बनाने की अनुशंसा की। आदिवासी दिवस पर तीन मूर्ति धाम में पहुंचे चांदना ने तीन मूर्ति धाम पर 10 लाख का हाल निर्माण के लिए घोषणा की थी जिन्होंने आज इस घोषणा को पूरा किया। चांदना उस समय आदिवासी दिवस पर नगर पालिका नेनवा के द्वारा तीन मूर्ति धाम पर चार दीवारी निर्माण का लोकार्पण करने आये थे। इस घोषणा से बुदा संस्था टीम में हर्ष व्यक्त किया एवं चादना का आभार व्यक्त किया।
आभार व्यक्त करने में बुन्दा प्रमुख पुर्व आई पी एस यु एन छानवाल, पूर्व प्रधान शिवपाल मीणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज मीणा, मीणा समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा, रामकेश मीणा, तहसील प्रमुख सरवन लाल मीणा, पूर्व तहसील प्रमुख रामनिवास मीणा ने चांदना का इस अनुशंसा पर आभार व्यक्त किया। यह जानकारी संस्था के अतिरिक्त जिला प्रमुख रामनारायण मीना दी।
