शिव महाविद्यालय सरोली मे मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

दूनी/टोंक (हरि शंकर माली) – देवली उपखण्ड के दूनी तहसील मुख्यालय के शिव महाविद्यालय सरोली मे शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिव शिक्षा समिति के निदेशक डॉ शिवजीलाल चौधरी, प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी, प्राचार्य गोविन्द नारायण शर्मा व प्राचार्या शंकुलता जैन ने नारी शक्ति का माला दुपट्टा स्मृति चिह्नन भैंट कर स्वागत अभिन्नदन किया ।
शिव शिक्षा समिति के निदेशक डॉ शिवजीलाल चौधरी ने अपने उदबोधन में कहा की नारी शक्ति सिर्फ एक शब्द नही बल्कि एक ऊर्जा है, जो हर क्षेत्र मे अपनी छाप छोडती है। इसी तरह महिला दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नही बल्कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण को हर दिन बढावा देने का संकल्प है, महिलाओ ने हर क्षेत्र मे अपनी पहचान बनाई है फिर चाहे वो खेल, शिक्षा, विज्ञान का क्षेत्र, राजनीति या संगीत कला, व्यवसाय हो वरन यही नही नारी शक्ति अब तो थल,जल, और वायु सेना में भी अपना दमखम दिखा रही है । हालांकि, आज भी समाज में नारी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, असमानता और लैंगिक भेदभाव जैसी समस्याएँ उसे आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करती हैं। लेकिन अब नारी जागरूक हो चुकी है। वह शिक्षित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ रही है और आत्मनिर्भर बन रही है।
प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी ने आज के समय में नारी के बारे में बताते हु कहा की नारी के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है। वह जन्म देती है, पालन-पोषण करती है, संस्कार देती है, और हर क्षेत्र में अपनी क्षमता को सिद्ध करती है। प्राचीन काल से लेकर आज तक नारी का महत्व बना हुआ है। वह कभी रमाबाई और सावित्री बनकर आदर्श प्रस्तुत करती है, तो कभी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देती है। कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, किरण बेदी, मैरी कॉम जैसी महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
कार्यक्रम में व्याख्याता मीनाक्षी शर्मा, संतरा वैष्णव, मनीषा चौधरी, शिवराज चौधरी, रमेश सोनी व धीरज पाराशर ने अपने जोशीले अंदाज मे अपना भाषण व नारी के सम्मान मे कविता प्रस्तुत की, उपस्थित रहे नारी शक्ति व उसके सम्मान मे मंचासीन सभी अतिथियों ने व महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों ने गीत, भजन, कविता, भाषण के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दी ।
