नैनवां ( नीरज गौड़ ) – राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्विनी के द्वारा महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर विचार गोष्ठी संपन्न हुई।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की केंद्रीय मंत्री माला रावल ने बतौर मुख्य वक्ता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा का मुद्दा सरकार एवं समाज के सामने एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। नाबालिक लड़कियों के साथ हो रही लव जिहाद की घटनाओ से हिंदू समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं में भय का वातावरण बना हुआ है।
लव जिहाद के द्वारा हिंदू समाज की हजारों बालिकाओ का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है तथा कहीं बालिकाओं की निर्मम हत्या के मामले भी देश भर में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्विनी के माध्यम से महिलाओं में जागृति पैदा कर लव जिहाद के कलंक को मिटाने के लिए संगठन सम्पूर्ण देश में कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग़ की।
विचार गोष्ठी को राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रजापति, ओजस्विनी की प्रांत अध्यक्षा कामना शर्मा ने भी संबोधित किया।
राष्ट्रीय महिला परिषद नगर अध्यक्ष बीना सैनी, महामंत्री मंजू गौड़, उपाध्यक्ष अंजू बैरागी, संगठन मंत्री कोटा संभाग बालकिशन गुर्जर, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री मुकेश कुमार, तहसील अध्यक्ष उत्तम पांचाल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद नगर उपाध्यक्ष सुभाष साहू,पूर्व चेयरमेन मधु कुंवर, राजेंद्र पांडे सहित कई महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम की जानकारी सीताराम सैनी खानपुरा विभाग उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रदान की।
