दूनी/टोंक(हरि शंकर माली) – पशुपालन विभाग द्वारा राज्य की समस्त गौशालाओं में बांझपन निवारण हेतु प्रजनन योग्य गोवंश का चिन्हीकरण एवं सेक्स सॉर्टेड सीमन द्वारा उन्नत नस्ल की मादा गौवंशो की संख्या बढ़ाकर उत्पादकता में वृद्धि कर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु तीन दिवसीय सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सर्व जीव दया गौ सेवा पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट गौशाला दूनी में नोडल अधिकारी डॉक्टर विवेकानंद के निर्देशन में शिवर आयोजित किया गया। शिविर में 32 गौवंशों का उपचार, 12 मादा गौवंश का बांझपन उपचार एवं 180 गौवंशो को कृमिनाशक दवाई पिलाई गई एवं दूनी गौशाला में 310 टैग सुधा गौवंश उपस्थिति मिले।
शिविर में गौशाला संचालक पंकज कुमार सेन, सुरेश चौधरी, राजवीर चौधरी एवं रामदास धाकड़, विजय कुमार बेनीवाल, बुद्धि प्रकाश धाकड़, जीतराम गुर्जर, संजय गुर्जर, लेखराज गुर्जर, नवनीत प्रजापति, हेमराज धाकड़, भागीरथ मीणा, विष्णु सोयल, मुकेश कुमार मीणा एवं सभी पशुधन निरीक्षको ने उपस्थिति दी ।
