नैनवां ( नीरज गौड़ ) – मंगलवार शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा के सभागार में प्रीति मीणा एसडीएम की अध्यक्षता मे ब्लॉक स्तरीय निष्पादन बैठक आयोजित की गई।
बैठक मे एसडीम द्वारा बताया कि विद्यालय में शौचालय की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जावे। साथ ही कहा कि जिन विद्यालयों में सीमा ज्ञान नही हुआ, अतिक्रमण की समस्या है, उनका प्राथमिकता से समाधान करवा दिया जाएगा।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश बुनकर द्वारा सभी संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर बताया अपार आईडी, आधार-जनाधार ऑथेंटिकेशन, SNA खर्चा को 100% पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जावे।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा गया कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक , शिक्षक अपने अथवा अपने विद्यालय की किसी भी समस्या को सीधे ही जिला कलेक्टर अथवा जिला शिक्षा अधिकारी को संबोधित करके अपनी समस्या को प्रस्तुत नहीं करें, उचित माध्यम के द्वारा ही अपनी समस्या अथवा सूचना को प्रस्तुत करें ।
ब्लॉक निष्पादन समिति को संदर्भ व्यक्ति शांतिलाल नागर, JEN ओमप्रकाश नागर व संदर्भ व्यक्ति लक्ष्मण लाल माली नायाब तहसीलदार श्री बालकृष्ण भट्ट द्वारा संबोधित कर निष्पादन के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया । निष्पादन समिति ब्लॉक निष्पादन के वार्ताकार हेमंत सुधांशु प्रधानाचार्य द्वारा विभागीय योजना के बारे में विस्तार पूर्वक पूर्वक चर्चा की गई ।
वार्ताकार शिवजी लाल सैनी प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ासदावर्तिया द्वारा विभागीय छात्रवृत्तियों के बारे में सभी संभागीयो को विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया।
निष्पादन समिति के अंत में मार्च 2025 मे अधिवार्षिकी आयु प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य हेमंत सुधांशु , शोजी लाल माली को साफा बंधा कर, माला पहना कर, व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
उपप्रधानाचार्य मनसा तेली द्वारा निष्पादन समिति के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सन्दर्भ व्यक्ति लक्ष्मण लाल माली ने कार्यक्रम का संचालन किया।
