नैनवां ( नीरज गौड़ ) – मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा पत्र में मंत्रालयिक निदेशालय के गठन की घोषणा की जिसमें राजस्व मंडल और इसके नियंत्रणाधीन अन्य कार्यालयों के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों को निदेशालय से अलग रखने की मांग की है। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के बहाउद्दीन ने बताया कि संघ की और से निरंतर राजस्व मंत्रालयिक कर्मचरियों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई जिससे प्रदेश स्तर पर संगठन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 4 अप्रैल 2025 को राज्य के समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा जयपुर में विशाल रैली आयोजित कर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इस दौरान बहाउद्दीन, सोनू जैन, अंशु साहू, रूपेंद्र सिंघाडीया, कार्तिक कुमावत, अर्चना वैष्णव उपस्थित रहे।
