नैनवा – नैनवां शहर मंडल भारतीय जनता पार्टी स्थापना कार्यक्रम के संयोजक अनिल रंगीला के नेतृत्व में आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 रविवार को प्रातः 11:00 बजे श्री नीलकंठ महादेव परिसर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सहसंयोजक सुरेंद्र जी नागर एवं पूर्व अध्यक्ष पुखराज जी ओसवाल के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता नागर एवं जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र नागर द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर सफ़ा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें शक्ति केंद्र प्रभारी भंवर सिंह सोलंकी, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष राजाराम मीणा ,पार्षद राजू चौधरी, रामबाबू वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू सैनी, संजय जांगिड़, पूर्व पार्षद आशीष जैन, एवं कृष्ण मुरारी तिवारी कार्यक्रम के सहसंयोजक महेंद्र जैन बरमुंडा , शहर मंत्री सूरज गुर्जर, दीपक सैनी, बूथ अध्यक्ष अविनाश सोनी, मोहन पटवा, कौशल साहू, युवा नेता अटल सोनी, गोग जी जाट, अमन शर्मा ,जगदीश जोशी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ जन गोगजी जाट, मोहन पटवा ,जगदीश जोशी, पुखराज ओसवाल का माल्यार्पण एवं साफा बनाकर सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सुरेंद्रनागर ने बताया कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को आज अपने घर पर झंडा पहना कर स्थापना दिवस को साकार बनाना है। तथा साप्ताहिक कार्यक्रम जिसमें पक्षियों को चुगा डालना, गायों को हरा चारा डालना, घर-घर जाकर वृष्टिजनों का सम्मान करना, आदि विविध कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना है कार्यक्रम के अंत में संयोजक अनिल रंगीला ने सभी कार्य कर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
