
नैनवां ( नीरज गौड़ ) – भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इसी श्रृंखला के अंतर्गत आज8/4/2025 मंगलवार को नैनवा शहर में वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह नगर पालिका परिसर में रखा गया। कार्यक्रम के संयोजक अनिल रंगीला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह नगर पालिका परिसर में नैनवा नगर पालिका अध्यक्ष सरिता नागर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रथम प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलन के पश्चात शुरू किया गया। इस अवसर पर भारी तादात में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रह। सभी वरिष्ठ जनों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, केसरिया दुपट्टा धरण करवा कर, श्रीफल हाथ में भेंट कर, सम्मान किया गया जिससे वृष्टिजन भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष गोपीलाल सैनी, पुखराज ओसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष जय सिंह आसावत ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मैं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र नागर ,पार्षद रामबाबू वर्मा, कपिल जैन, पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी तिवारी, कार्यक्रम के सहसंयोजक महेंद्र जैन बरमुंडा, भाजपा कार्यकर्ता आविनाश सोनी, कमल सैनी, दीपक सैनी, अरविंद शर्मा, गणेश दत्त बैरागी, बबलू साहू, प्रेमराज मीना, आदि मौजूद रहे। आज इन वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया जिसमें महावीर जैन मामा, जय सिंह आसावत, राजेंद्र जैन, राजेंद्र शर्मा ,ओम प्रकाश सोनी, गोपी लाल सैनी, गोपाल सैनी ,राधेश्याम सैनी, जगदीश शर्मा, पुरुषोत्तम सोनी, लक्ष्मण सिंह हाडा, नरेंद्र जैन ,सरदार सिंह, पुखराज ओसवाल भवानी सिंह सोलंकी रमेश शर्मा, का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक अनिल रंगीला ने सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
