नैनवां – रविवार शहर के धाकड़ धर्मशाला नैनवा के सभागार में धाकड़ समाज सेवा समिति के अध्यक्ष परसीराम धाकड़ की अध्यक्षता में धाकड़ समाज सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।
धाकड़ समाज सेवा समिति के अध्यक्ष परसीराम धाकड़ ने बताया कि सभी सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद 8 मई, 2025 को ,108 गांव के तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में भोजन करवाने की जिम्मेदारी कर्मचारी परिषद द्वारा वहन की गई है। जिसके अंतर्गत समाज सेवा समिति के सभी मंडल अध्यक्षों को 25- 25 सदस्यों को भोजन व्यवस्था के लिए नामित किए जाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सभी मंडलों के अध्यक्ष 23 अप्रैल 2025 तक जिम्मेदार कर्मचारियों की सुचिया बनाकर अध्यक्ष को प्रस्तुत करेंगे। सभी सदस्यों से निवेदन किया गया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन स्थल पर सम्मेलन की व्यवस्थाओं को बनाने के लिए 7 में 2025 को शाम के समय उपस्थित होना है। 8 मई 2025 को प्रातः 8:00 बजे से रात्रि10:30 बजे तक उपस्थित रहकर भोजन व्यवस्था मैं सहयोग प्रदान करना है।
साथ ही पक्षियों के लिए 51 परिंदे बांधने का भी संकल्प लिया।
बैठक को उपाध्यक्ष लोकेश नागर महामंत्री शांतिलाल नागर कोषाध्यक्ष आसाराम धाकड़ प्रवक्ता राकेश धाकड़ मंडल अध्यक्ष प्रभु लाल धाकड़ सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज धाकड़ आदि ने संबोधित किया बैठक के दौरान प्रकाश धाकड़,सीताराम धाकड़ विनोद धाकड़ सीताराम जी धाकड़ आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री शांतिलाल धाकड़ द्वारा किया गया ।
