दूनी,टोंक(हरि शंकर माली)। राष्ट्रीय मीना महासभा जिलाध्यक्ष बीएल मीना एवं आई टी सेल भाजपा कार्यकाल जयपुर भांगचन्द गुर्जर दौलतपुरा सहित कई पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सांगवान से पुलिस कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा किये जा रहे अपराध रोकने को लेकर जो अभियान चलाया गया वो सरानीय कदम है इसे अपराध पर अंकुश लगेगा ।
शिष्टाचार भेंट के दौरान पुलिस विभाग द्वारा पदाधिकारियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। सदस्यों ने बताया कि मुख्य समस्याओं में युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन, यातायात व्यवस्था जैसी समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्यवाही करने हेतु कहा गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सदस्यों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त उपस्थित सभी को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कदम उठाये जायेंगें। सभी के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सहमति प्रदान की गयी। इस दौरान शिवा मुगलाना भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जनजाति विभाग, पवन खरेडा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कॉलेज टोंक , ओम प्रकाश जालिमगंज, सीताराम मुगलाना, राहुल सैन घांस, अन्य सदस्य मौजूद रहे।।
