नैनवां ( नीरज गौड़ ) – दक्ष प्रजापति विकास एवं सेवा संस्थान नैनवा के तत्वाधान में ग्राम भजनेरी मे आयोजित पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी महानुभावों का आभार धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम में अतिथि राज्य मंत्री प्रहलाद राय टॉक राजस्थान सरकार, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राजस्थान मदन प्रजापति जिला अध्यक्ष घनश्याम डाबरिया, भजनेरी सरपंच जितेंद्र मीणा, हरिओम, भगवान, हेमराज, महावीर, सम्मलेन अध्यक्ष प्रहलाद प्रजापति भजनेरी संस्थान अध्यक्ष दिलखुश पोटर मंचसीन रहे। संचालन महावीर प्रजापति व मुकेश प्रजापति ने किया।
सम्मलेन मे 19 नव विवाहित जोड़े का वर वधु का वरमाला कार्यक्रम और आशीर्वाद समारोह किया जाकर पाणीग्रहण (फेरा ) विधि विधान से संपन्न हुए।
इस दौरान कार्यकारिणी के राजाराम प्रजापति, कैलाश चंद, नरोत्तम प्रजापति, प्रेमराज पोटर, कन्हैया लाल, दीपक कुमार प्रजापति सहित अन्य की उपस्थिति रही।
