अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की श्रीमती मनीषा शर्मा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत
बूंदी – अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी की सहमति से महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी ने बूंदी से मनीषा शर्मा पत्नी लोकेश शर्मा (पूर्व सरपंच) को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। यह जानकारी महिला महासभा की महामंत्री भारती तिवारी ने दी। मनीषा शर्मा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर बूंदी जिले की गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
