नैनवां – सोमवार को सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा शहर मंडल नैनवा की बैठक श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में दोपहर 3:00 बजे आहुत की गई। बैठक में भाजपा मंडल के नवनियुक्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा पखवाड़ा नैनवा मंडल के प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को सेवा संकल्प के रूप में मनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्लड कैंप, स्वास्थ्य कैंप, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थान की साफ-सफाई व्यवस्था, पौधारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता नागर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल रंगीला, मंडल उपाध्यक्ष वर्षा ओसवाल, नरेंद्र निर्मल, जगदीश जोशी, मंडल मंत्री कौशल साहू, मनमीत कौर, सूरज गुर्जर एडवोकेट शहर महामंत्री फतेह सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू सैनी, भाजपा जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष महेंद्र नागर, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष पुखराज ओसवाल, गोपीलाल सैनी, भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक हंसराज यादव, पवन चौहान, हिंडोली मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी तिवारी, मनोज भाट्ट, भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र नागर, शहर मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन बरमुंडा, युवा नेता जितेंद्र भाट्ट, पार्षद कपिल जैन, रामबाबू वर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, मदन जाट, गोगजी जाट, मोहन पटवा, बनवारी, बुद्धि प्रकाश, महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष आशा सैनी, ग्रामीण मंडल महामंत्री राजा राम मीणा, अविनाश सोनी, प्रभु लाल बेरवा, कैलाश रजक, बुद्धि प्रकाश आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सर्व महामंत्री फतेह सिंह ने किया। सभी का धन्यवाद ज्ञापित कार्यक्रम संयोजक हंसराज यादव ने किया।
