नैनवां ( नीरज गौड़ ) – आज से ठीक तीन वर्ष एक दिन पूर्व नैनवां के कीरो के झोपड़े में हुए एक हादसे ने पूरे राजस्थान की आवाम में खोफ पैदा कर दिया। ये मामला था दो सितंबर 2022 का जहां रात्रि में अज्ञात क्रूर अपराधियो ने महज एक चांदी की पैर की कड़ी लूटने के लिए घर मे आराम कर रही उच्छबी बाई का एक पैर काट डाला। वृद्ध घायल महिला को उसके हौसले, साहस व परिवार जनों से तुरंत मिले इलाज ने बचा लिया लेकिन न्याय नही दिला सके। पुलिस व प्रशासन ने अपनी पूरी शक्ति लगा दी लेकिन पुलिस अपराधी तक नही पहुंच सकी। एक ओर जहां तीन वर्ष बाद आज भी क्षेत्र की महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है वही दूसरी ओर इस महिला के शांत होने के साथ ही न्याय की उम्मीद भी खत्म हो गई है। उच्छबी बाई का जीवन इन तीन वर्षों में असहनीय पीड़ा व न्याय मिलने की आस में ही अब पूर्ण हो चुका है। करप्शन क्राइम न्यूज की पूरी टीम इन्हें सादर नमन करती है।
