नैनवां/लाखेरी (नीरज गौड़) – लाखेरी निवासी स्वर्गीय रमेशचंद्र गौड़ की पोती एवं नैनवां के राधेश्याम गौड़ की दोहिती उमंग गौड़ ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टोंक जिले में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। उमंग की इस शानदार उपलब्धि से लाखेरी, नैनवां और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उमंग का स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उमंग गौड़ की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। उमंग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों तथा सुबोध विद्यालय के सभी गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिजनों के सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हो सका।
एक विशेष बातचीत में उमंग गौड़ ने बताया कि उनका सपना प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज और देश की सेवा करना है। उमंग की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने गर्व जताया है। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित होंगे।
