नैनवां ( नीरज गौड़ ) – नैनवा में आज व्यापारी एवं हलवाई स्नेह मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक राजू लाल मीणा, थानाधिकारी सहदेव मीणा एवं ललित मित्तल मौजूद रहे। समारोह का आयोजन बालाजी मसाला परिवार एवं मित्तल मार्केटिंग के तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बालाजी मसाला कंपनी के डायरेक्टर लोकेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि कंपनी के मसाले उच्च गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ तैयार किए जाते हैं। उन्होंने व्यापारियों एवं हलवाई बंधुओं से इनके अधिक से अधिक उपयोग की अपील की।
मुख्य अतिथि राजू लाल मीणा एवं थाना अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता व व्यापारिक एकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश साहू, वीरेंद्र मित्तल, लवी मारवाड़ा, जयप्रकाश शर्मा, प्रदीप जैन एवं अवधेश जैन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व समाज प्रतिनिधियों का मंच पर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अनिल मित्तल ने सभी अतिथियों, व्यापारियों एवं हलवाई बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन हुआ तथा पुल पार्टी के साथ समारोह का समापन किया गया।
