नामांकन अभिवृद्धि एवं जर्जर भवनों के रखरखाव पर दिए विशेष निर्देश
नैनवां ( नीरज गौड़ ) – नैनवा में शुक्रवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओपी बुनकर की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की महत्वपूर्ण बैठक वीसी कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के जर्जर कक्षाकक्षों को सील करके तारबंदी करने के निर्देश प्रदान किए।विद्यालयों की छतों पर कचरा सफाई कर अवरुद्ध नालों को साफ करने के बारे में भी कहा ।
अपने पीईईओ परिक्षेत्र में जो भी अनामांकित, ड्रॉप आउट बच्चे हैं उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा आंगनबाड़ी के कक्षा एक में प्रवेश योग्य समस्त विद्यार्थियों को प्रवेश देने के निर्देश भी दिए।
शनिवार को विद्यालयों में आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम (पेरेंट्स टीचर मीटिंग) में अभिभावकों को बुलवाकर उन्हें प्रथम टेस्ट के प्राप्तांक बताकर विद्यार्थियों की गतिविधियों एवं उनके शैक्षिक स्तर की जानकारी देने के बारे में बताया।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल ने ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों को सभी विषयों के पर्याप्त गृह कार्य देने , गत मानसून में लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं पानी देने तथा कक्षाकक्षों के ताला लगाने के पूर्व सभी कक्षाओं को अंदर से भली प्रकार देखकर ताला लगाने के निर्देश प्रदान किए। इसी के साथ ग्रीष्मावकाश में विद्यालयों के खेल मैदान पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो , इसके भी पुख्ता इंतजाम किया जावे।
जिन शिक्षकों की जनगणना एवं सुपरवाइजर में ड्यूटी लगी हुई है, उन्हें जनगणना कार्य को पूर्ण मुस्तैदी से समय पर संपादित करने हेतु पाबंद करने के भी निर्देश दिए।
आरपी लक्ष्मण लाल माली ने
एफएलएन (FLN), आधार-जनाधार अपडेशन, शाला संबलन, प्रखर राजस्थान, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम, नवभारत साक्षरता मिशन और इलेक्शन लिटरेसी क्लब जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। संचालन लक्ष्मण लाल माली द्वारा किया गया।
