नैनवा ( नीरज गौड़ ) – रविवार को एक निजी विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नैनवा की बैठक का आयोजन रखा गया। आयोजन राष्ट्रीय नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कहीं जन समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें पानी, बिजली, प्राकृतिक आपदा से सतिग्रस्त दोनों तालाब के पानी के निकास के लिए पक्के नालो का निर्माण, पीडब्ल्यूडी द्वारा अति शीघ्र 15 करोड़ विकास कार्य के टेंडर दोबारा जारी करवाने हेतु कल शिष्ट मडल एसडीम भागचंद से कार्यालय में वार्ता कर कार्यों को अति शीघ्र शुरू करवाने का प्रयास करेगा। मीटिंग का विधिवत्त शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात शहर अध्यक्ष अनिल रंगीला के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें पूर्व अध्यक्ष पुखराज ओसवाल, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपी लाल सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर शहर मंडल के उपाध्यक्ष रामस्वरूप नागर, नरेंद्र निर्मल महामंत्री आशीष जैन, मंत्री सूरज गुर्जर, कौशल साहू, प्रेम राज मीणा, हिंडोली विधानसभा मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी तिवारी, मुकेश श्रंगी, शिव दत्त बैरागी, मन की बात कै सह संयोजक महेश सोनी, कमल कुमार, रामलाल सैनी, रामदयाल साहू, यश गौतम अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष अनिल रंगीला ने किया।
