नैनवां – नैनवां के धीरज जैन के सीए बनने पर क्षेत्र व परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। नैनवां कस्बे के वार्ड नंबर 7 के निवासी निर्मल कुमार जैन पाटनी के पुत्र धीरज जैन ने सीए फाइनल परीक्षा पास कर नैनवां का नाम रोशन किया है। धीरज शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे है ओर कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में जय जिनेंद्र कोचिंग क्लासेज नैनवां में अध्ययन कर बूंदी जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया था। परिवार में माता चेतना जैन ओर भैया अरिहंत जैन उन्हें पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे। इनके भाई अरिहंत जैन भी सीए है जिन्होंने उसका मार्गदर्शन किया। इनकी की सफलता से संपूर्ण परिवार ओर नैनवां में खुशी की लहर है। धीरज जैन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता ओर भाई ओर अपने गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर धीरज के गुरु रहे जिनेंद्र जैन ने उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
