- उनियारा थाना क्षेत्र में भी महिला के साथ दुष्कर्म का आया नया मामला सामने
- सुर्खियों में मामला आने पर उनियारा पुलिस आई हरकत में
टोंक/उनियारा – टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सरसों के खेत में फसल को पानी पिलाने के दौरान दो युवकों द्वारा जबरन छेड़खानी कर अश्लील वीडियो फोटो बनाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर उसको नेट पर डालने की धमकी देने का मामला आया हैं। जिसको लेकर पीड़िता महिला ने अपने पति के साथ उनियारा थाने में पहुंचकर दो युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता महिला एवं परिजनों से शनिवार देर शाम को प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला शनिवार दोपहर 2:00 बजे के लगभग अपने पति के साथ खेत पर सरसों को पानी पिला रही थी। प्रार्थीया का पति इंजन में तेल डालने व अन्य कारण से कुए पर चला गया। इस दौरान गांव के ही दो युवकों ने पीछे से प्रार्थीया के साथ जबरदस्ती सरसों के खेत में ले जाकर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बना लिया तथा उसको इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता महिला के साथ मारपीट होने की बात भी सामने आई हैं। विरोध के साथ चिल्लाने पर पीड़िता महिला का पति दौड़कर खेत में आया, जिसको देखकर उक्त दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद पुलिस आई हरकत में,फिर पुलिस ने सुनी महिला की पीड़ा – वहीं जानकारी अनुसार पीड़िता शनिवार दोपहर से 3 बजे से करीब देर शाम तक 3 घण्टे तक थाने के अन्दर व बाहर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए चक्कर लगाती रही। बाद में उक्त ने मामले को लेकर मीडियाकर्मियों को अपनी पीड़ा सुनाई। मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद उनियारा थाना पुलिस द्वारा आनन-फानन में देर शाम को साढ़े पांच बजे करीब पीड़िता महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वहीं मामले को लेकर उनियारा थाना पुलिस के ड्यूटी आफिसर हेमराज हैड कॉन्स्टेबल ने बताया कि पीड़िता महिला की ओर से रिपोर्ट के अनुसार दो नामजद आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसका सीएचसी उनियारा में शनिवार रात करीब आठ बजे जाकर मेडिकल मुआयना करवाया गया। जिस पर अनुसंधान शुरू किया जाएगा।
उनियारा वृत क्षेत्र में बढ़ रहा है लगातार अपराधों का ग्राफ, दावे हो रहे हैं खोखले साबित – वहीं गौरतलब है कि इन दिनों उनियारा वृत क्षेत्र में अपराधों पर कोई अंकुश नहीं है। जहां पर खुलेआम लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनियारा वृत क्षेत्र के अलीगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। जिस पर महिला ने न्याय के लिए पुलिस व जिला प्रशासन के अलावा महिला आयोग तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इसके अलावा महिलाओं के साथ उनियारा वृत्त क्षेत्र में अपराध से जुड़े हुए ऐसे कई आपराधिक मामले हैं जिनमें न्याय नहीं मिलने से न्याय के लिए पीड़ित महिलाएं दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। जिसके चलते क्षेत्र में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। क्षेत्र में अपराधियों के हौसले दिनों-दिन बुलंद होने पर उनके खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जहां पुलिस विभाग की थीम “आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय” वाली कहावत उल्टी चरितार्थ होती नजर आ रही है। फिर भी विभाग तथा उच्चाधिकारियों के गंभीर नहीं होना महिला सुरक्षा दावे पर सवालियां निशान लगा रहा है❓
