टोंक/उनियारा(मदन लाल सैनी) – टोंक पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी उनियारा थाना दौरें पर रहे। इस दौरान मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटनाओं के रोकथाम को लेकर लगातार अच्छा प्रयास कर रही हैं। वहीं रोड़ पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने को लेकर टोल कम्पनियों को गस्त बढ़ाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है ताकि आवारा पशुओं से दुर्घटनाएं ना हो तथा क्षेत्र में दुर्घटनाओं में कमी हो। वहीं हेलमेट नहीं लगाने से हो रही दुर्घटनाओं के मामले में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि हमारा दुर्भाग्य है कि हेलमेट जीवन रक्षक है। फिर भी वाहन चालक हेलमेट का हर समय उपयोग नहीं कर रहे तथा काल के ग्रास बन रहें हैं। पुलिस इस मामले में अभियान चलाकर जागरूकता पैदा कर रही है तथा कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर जुर्माना वसूल रहे हैं। लेकिन फिर भी वाहन चालक हेलमेट नहीं लगा रहे हैं।जो सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जिससे हम अपनी जान तो गवां ही रहे हैं और परिवार को भी संकट में डाल रहे हैं। इसलिए सभी वाहन चालकों से अपील है कि हर समय पुलिस का सहयोग करते हुए हेलमेट का उपयोग करें। जिससे सभी का जीवन सुरक्षित बना रहे।
इस दौरान उनियारा पुलिस उपाधीक्षक शकील अहमद खान, एएसआई रतनलाल मीणा, केसर लाल सहित पुलिस स्टाफ मौजूद था।
