
बारां ( फ़िरोज़ ख़ान ) – श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ द्वारा श्री चन्द्रप्रभ स्वामी मंदिर की बाहरवी प्रतिष्ठा वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ समाज अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत एवं कोषाध्यक्ष गौत्तम बोरडिया ने बताया कि बाहरवी ध्वजा प्रतिष्ठा वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य षिखर ध्वजा चढाने के लाभार्थी प्रमोद जैन भाया पूर्व केबिनेट मंत्री, उर्मिला भाया जिला प्रमुख एवं अध्यक्ष गुणवर्धन शंखेष्वर पाष्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट, यष जैन भाया अध्यक्ष श्री पाष्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त पारख-कोठा परिवारजन रहे।
चन्द्रप्रभू महिला मण्डल अध्यक्ष उर्मिला जैन एवं सचिव अंगूरबाला मारू ने बताया कि आज सुबह से ही मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रातः 8 बजे स्नात्र पूजा, 9 बजे सत्तर भेदी पूजा, दोपहर 12.30 बजे ध्वजारोहण एवं उसके पश्चात समाज बंधुओं के लिए स्वामी वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। ध्वजा बडी प्रतिमा श्री चन्द्रप्रभू जी के लाभार्थी हेमन्त श्रीमाल एवं समस्त परिवारजन रहे।
नवयुवक मण्डल अध्यक्ष यश भाया एवं ललित श्रीमाल ने बताया कि श्री चन्द्रप्रभः स्वामी मंदिर की प्रतिष्ठा बसन्त पंचमी के दिन ही हुई थी और उसी के निमित्त आज बाहरवी ध्वजारोहण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजा श्री विमलनाथ स्वामी जी के लाभार्थी भरत कुमार, अशोक कुमार, सुरेष कुमार, गौत्तम कुमार, प्रवीण कुमार, महावीर कुमार एवं समस्त बोरडिया परिवारजन रहे।
नवयुवक मण्डल के मंत्री राहुल मारू एवं विनय बोरडिया ने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम मे सकल मंदिर एवं स्थानक दोनों श्रीसंघ उपस्थित रहा। मंदिर पर स्नात्र कलष पूजा, सत्तर भेदी पूजा, आरती कार्यक्रमों को मंदिर के राजेष जी पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इसके उपरान्त सभी समाज बंधुओं ने स्वामी वात्सल्य का लाभ प्राप्त किया।
