नैनवा- बुधवार को सरस्वती विद्या निकेतन सेकेंडरी स्कूल नैनवा के प्रांगण में बसंत महोत्सव एवं सरस्वती जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर शाला प्रधान अनिल रंगीला ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से हुआ, इसके बाद एकल, युगल एवं सामूहिक नृत्य ने देर तक छात्र-छात्राओं को बांधे रखा। सभी विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं भी आयोजित की गई जिसमें राधा बनो प्रतियोगिता, सरस्वती प्रतियोगिता ,नृत्य प्रतियोगिता, खिलौना प्रतियोगिता, दौड़, रस्सी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिता सैनी ने किया। इस अवसर पर सुमन शर्मा ,काजल सकवार , ज्योति गॉड, रामस्वरूप मीणा , मैंना महावर , शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शाला प्रधान अनिल रंगीला ने पारितोषिक देकर सम्मान किया।
