बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – अभिभाषकपरिषद छबड़ा न्यायालय परिसर में स्थित जन सुविधाओं, पार्क के सौंदर्य कारण, अभिभाषक कक्ष विस्तार की स्वीकृति और अन्य मुद्दों को लेकर परिषद के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। इस संबंध में राजस्थान हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा के नेतृत्व में,,कोटा अभिभाषक परिषद के पूर्व अध्यक्ष रघुनंदन गोतम, बारां अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष मदनलाल गालव, छबड़ा अभिभाषक परिषद के उपाध्यक्ष हेमंत पारीक। वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव आदि का एक प्रतिनिधि मंडल बारां जिले के प्रभारी न्याधिपति गणेशाराम से मिले न्याधिपति गणेशाराम ने शीघ्र जनसमस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर छबड़ा न्यायालय में पधारने का आग्रह स्वीकार किया एवम लंबित स्वीकृतियां शीघ्र जारी कर ने का आश्वासन दिया। प्रभारी न्यायाधीश गणेशाराम मीना के आश्वाशन पर परिषद के सदस्यों ने हड़ताल स्थगित की आंदोलन में एकजुटता बना कर आंदोलन में सहयोग देने पर परिषद के उपाध्यक्ष हेमंत पारीक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
